आज दिनांक 16-05-2025 शुक्रवार को स्वास्थ्य रक्षणम् कार्यक्रम के अंतरगत आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के प्रचार एवं सामान्यजन को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने हेतु राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरपुर भैंसवाल (भगवानपुर) में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन मदरहुड आयुर्वेदा मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के महानिदेशक प्रोफ़ेसर डॉक्टर नरेंद्र शर्मा जी के निर्देशानुसर करवाया गया ! शिविर का शुभारंभ मदरहुड आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के प्राचार्य प्रोo (डॉ) मयंक जैन जी एवं राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जी द्वारा फ़ीता काट कर किया गया ! प्राचार्य प्रोo (डॉ) मयंक जैन जी द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया ! शिविर का संचालन डॉ.पीयूष कपिल द्वारा किया गया ! काय चिकित्सा विभाग की डॉ.आशा कुमारी ,शल्य विभाग की डॉ.पूजा , शालाक्य विभाग की डॉ.पारुल , स्वास्थ्यवृत्त विभाग के डॉ.नितिन चौधरी ने चिकित्सा शिविर में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ! तथा विद्यार्थियों का निदान व उपचार किया शिविर में लगभाग 181 के आसपास छात्र छात्राएं का निदान एवं उपचार दिया गया ! शिविर में चीफ फार्मासिस्ट लोकेश दौरियाल एवं बीo एo एमo एसo डॉ.प्रशिक्षु दीपांशु मित्तल आदि ने अपनी सहभागिता प्रस्तुत की ! आते मदरहुड आयुर्वेद कॉलेज एवं हॉस्पिटल ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा !






