दिनांक: १३/०८/२०२५ को मदरहुड आयुर्वेद मेडिकल कालेज के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र शर्मा सर के द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह और तिरंगा रैली की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ मयंक जैन सर, वाइस प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ पीयूष कपिल, एवं अन्य सभी वरिष्ठ शिक्षक और संकाय सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन और तिरंगा रैली की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। निर्देशक महानिदेशक ने सभी को समारोह को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव और विचार प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर, उन्होंने महाविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों से भी आह्वान किया कि वे तिरंगा रैली में बढ़-चढ़कर भाग लें और इस समारोह को सफल बनाने में अपना योगदान दें।



