Motherhood Ayurveda
Medical College and Hospital

छह दिवसीय समारोह में संस्कृत भाषा के महत्व को प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व MAMC के डायरेक्टर जनरल प्रो डॉ नरेन्द्र शर्मा जी के द्वारा किया गया। एवं प्रिंसिपल प्रो डॉ मयंक जैन जी के दिशा निर्देश अनुसार संस्कृत एवं संहिता विभाग द्वारा करवाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:
6 अगस्त शोभायात्रा: संस्कृत भाषा की शोभायात्रा से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
- 7 अगस्त वाद-विवाद प्रतियोगिता: छात्रों ने अपने तार्किक विचारों से श्रोताओं को प्रभावित किया।
- 8 अगस्त श्लोक पाठ प्रतियोगिता: प्राचीन संस्कृत श्लोकों का सजीव और भावपूर्ण पाठ किया गया।
12 अगस्त- क्विज़ प्रतियोगिता: छात्रों की ज्ञान का परीक्षण किया गया।
- 14 अगस्त एकांकी (नाटक) प्रतियोगिता: सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित लघु नाटकों का मंचन हुआ।
11 अगस्त - स्लोगन लेखन प्रतियोगिता: छात्रों ने संस्कृत में रचनात्मक और प्रेरणादायक नारों की रचना की।
- 14 अगस्त संगीत और नृत्य प्रतियोगिता: समारोह में उत्सव का माहौल भर दिया।
- 14/08/2025 को समापन समारोह में पुरस्कार वितरण कर विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। MAMC के डायरेक्टर जनरल प्रो डॉ नरेन्द्र शर्मा, प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मयंक जैन व सभी शिक्षक उपस्थित रहे। सभी को संस्कृत भारतीय संस्कृति की आत्मा है और इसका संरक्षण और संवर्धन हम सभी का कर्तव्य है का संदेश इस कार्यक्रम के माध्यम से दिया गया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. रीता शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।