मदरहुड आयुर्वेद मेडिकल महाविद्यालय, हरिद्वार* एवं *संस्कृत भारती रुड़की* के संयुक्त तत्वावधान में *दसदिवसीय-आयुर्वेदाय संस्कृतम् (संस्कृताधिगमे आयुर्वेदस्य सिद्धिः)* का उद्घाटन 10/12/25 को मदरहुड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ नरेंद्र शर्मा, संस्कृत भारती उत्तरांचल के प्रांतीय अध्यक्ष व मुख्य अतिथि डॉ आनंद भारद्वाज, ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया । इस शुभ अवसर पर मदरहुड आयुर्वेद मेडिकल महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ पीयूष कपिल, उपप्राचार्य डॉ गीता जोशी, संस्कृत भारती रुड़की की जनपद मंत्री श्रीमती श्रद्धा हिंदू और संस्कृत प्रवक्ता डॉ रीता शर्मा, अतिथि डाॅ विजय त्यागी, मुख्य प्रशिक्षक श्री विष्णु दत्त गौड़ जी भी कार्यक्रम मैं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन आयुर्वेद संकाय के छात्र–छात्राओं के लिए किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में आयुर्वेद-संस्कृत शब्दावली व भाषा का ज्ञानवर्धन करना है।"
यह कार्यक्रम आगामी 10 दिनों तक अपराह्न 2:00 बजे से 4:00 बजे प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक-अधिक छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे।
कार्यक्रम में संस्कृत भारती – रुड़की के समस्त पदाधिकारी एवं आयुर्वेद मेडिकल महाविद्यालय के सभी चिकित्सक एवं अन्य पदाधिकारियों ने सहभागिता की।




